हेलो स्टूडेंट्स, आज हम इस पोस्ट में उपसर्ग (Upsarg) की परिभाषा के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे | इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको upsarg ki paribhasha और उसके भेद में कोई कठिनाई नहीं होगी |
Table of Contents
उपसर्ग की परिभाषा – Upsarg Ki Paribhasha:
जो सार्थक शब्दों से पहले जुड़कर उनके अर्थ को बदल देते हैं या उनकी विशेषता प्रकट करते हैं उन्हें उपसर्ग कहते हैं |
उपसर्ग के भेद – Upsarg Ke Bhed:
1. संस्कृत उपसर्ग
2. हिन्दी उपसर्ग
3. फारसी उपसर्ग
1. संस्कृत उपसर्ग – Sanskrit Ke Upsarg:
उपसर्ग उदाहरण
प्र प्रगति, प्रारम्भिक, प्रबल, प्रसन्न सम
सम संस्था, सम्मान, संगति, संस्कार, सम्पूर्ण
अव अवगुण, अवनति, अवतरण
निर निर्बल, निर्जन, निर्धन, निर्माण |
दुस दुष्कर्म, दुष्चरित्र, दुस्साहस
दुर दुर्दशा, दुर्जन, दुर्गम
नि निवारण, नियुक्त, निधन
अधि अधिकर, अधिपति, अध्यक्ष
अति अत्युत्तम, अत्यन्त, अतिकाल, अत्याचार
सु सुडौल, सुअवसर, सुगम
उत उत्थान, उत्पन्न, उद्धार, उत्कर्ष, उन्मुक्त, उत्तम
अभि अभ्यास, अभिमुख, अभयागत, अभिमान
प्रति प्रत्यक्ष, प्रतिकूल, प्रत्येक |
परि परिजन, परिक्रमा, परिपूर्ण
उप उपकार, उपमान, उपमन्त्री, उपयोग
सु स्वच्छ, स्वागत, सुकर्म, सुकर
सत् सद्भावना, सत्पुरूष, सत्कर्म,
सत सद्गति, सज्जन, सत्संग
अधः अधोपतन, अधोगति, अधोमुखी, अधस्थल
अप अपमान , अपयश, अपहरण, अपराध, अपकर्ष
इसे भी पढ़ें- विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
2. हिंदी के उपसर्ग – Hindi ke Upsarg :
उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
---|---|---|
अन | निषेध अर्थ में | अनमोल, अलग, अनजान, अनकहा, अनदेखा इत्यादि। |
अध् | आधे अर्थ में | अधजला, अधखिला, अधपका, अधकचरा, अधकच्चा, अधमरा इत्यादि। |
उन | एक कम | उनतीस, उनचास, उनसठ, इत्यादि। |
भर | पूरा ,ठीक | भरपेट, भरपूर, भरदिन इत्यादि। |
दु | बुरा, हीन, विशेष | दुबला, दुर्जन, दुर्बल, दुकाल इत्यादि। |
नि | आभाव, विशेष | निगोड़ा, निडर, निकम्मा इत्यादि। |
अ | अभाव, निषेध | अछूता, अथाह, अटल |
क | बुरा, हीन | कपूत, कचोट |
कु | बुरा | कुचाल, कुचैला, कुचक्र |
अव | हीन, निषेध | औगुन, औघर, औसर, औसान |
भर | पूरा | भरपेट, भरपूर, भरसक, भरमार |
सु | अच्छा | सुडौल, सुजान, सुघड़, सुफल |
पर | दूसरा, बाद का | परलोक, परोपकार, परसर्ग, परहित |
बिन | बिना, निषेध | बिनब्याहा, बिनबादल, बिनपाए, बिनजाने |
3. फारसी के उपसर्ग – Farsi Ke Upsarg :
उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
---|---|---|
ला | बिना | लाचार, लाजवाब, लापरवाह, लापता इत्यादि। |
बद | बुरा | बदसूरत, बदनाम, बददिमाग, बदमाश, बदकिस्मत इत्यादि। |
बे | बिना | बेकाम, बेअसर, बेरहम, बेईमान, बेरहम इत्यादि। |
कम | थोड़ा, हीन | कमसिन, कामखयाल, कमज़ोर, कमदिमाग, कमजात, इत्यादि। |
ग़ैर | के बिना, निषेध | गैरकानूनी, गैरजरूरी, ग़ैर हाज़िर, गैर सरकारी, इत्यादि। |
खुश | श्रेष्ठता के अर्थ में | खुशनुमा, खुशगवार, खुशमिज़ाज, खुशबू, खुशदिल, खुशहाल इत्यादि। |
ना | अभाव | नाराज, नालायक, नादनामुमकिन, नादान, नापसन्द, नादान इत्यादि। |
अल | निश्र्चित | अलबत्ता, अलगरज आदि। |
बर | ऊपर, पर, बाहर | बरखास्त, बरदाश्त, बरवक्त इत्यादि। |
बिल | के साथ | बिलआखिर, बिलकुल, बिलवजह |
हम | बराबर, समान | हमउम्र, हमदर्दी, हमपेशा इत्यादि। |
दर | में | दरअसल, दरहक़ीक़त |
फिल/फी | में प्रति | फिलहाल, फीआदमी |
ब | और, अनुसार | बनाम, बदौलत, बदस्तूर, बगैर |
बा | सहित | बाकायदा, बाइज्जत, बाअदब, बामौक़ा |
सर | मुख्य | सरताज, सरदार, सरपंच, सरकार |
बिला | बिना | बिलावजह, बिलाशक |
हर | प्रत्येक | हरदिन हरसाल हरएक हरबार |
हमारी टीम आशा करती है कि यह upsarg in hindi का आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको पूरा समझ आ गया होगा | इससे रिलेटेड कोई डाउट हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है, हमारे सब्जेक्ट टीचर रिप्लाई करेंगे |
उपसर्ग की TRICK Video
FAQs
उपसर्ग परिभाषा क्या है?
“उपसर्ग उस शब्दांश या अव्यय को कहते है, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ प्रकट करता है।”[1] तात्पर्य यह है की जो शब्दांश किसी शब्द के पूर्व (पहले) जुड़ते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। उपसर्ग दो शब्दों- उप + सर्ग के योग से बना है।
उपसर्ग क्या है उदाहरण सहित लिखिए?
उपसर्ग ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़ कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं या उसके अर्थ में विशेषता ला देते हैं। उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) का अर्थ है – किसी शब्द के समीप आ कर नया शब्द बनाना। उदाहरण: प्र + हार = प्रहार, ‘हार’ शब्द का अर्थ है पराजय।
हिंदी में प्रत्यय के कितने प्रकार है?
जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के अंत में लगने के बाद नए शब्दों की रचना करते हैं , उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं । हिंदी में आठ प्रकार के तद्धित प्रत्यय होते हैं ।
व्याकरण में उपसर्ग कौन सा है?
व्याकरण ► वि (उपसर्ग) + आ (उपसर्ग) + करण (मूलशब्द) व्याकरण दो उपसर्ग से बना शब्द है, अनेक उपसर्ग ऐसे होते हैं, जिनमें दो उपसर्गों का प्रयोग होता है।
इसे भी पढ़ें- सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण
मुझे उम्मीद है कि आप उपसर्ग और इसके उपयोग और प्रकारों के बारे में समझ गए होंगे। इसके अलावा, उदाहरणों ने आपको बेहतर ढंग से समझने में मदद की होगी। अगर आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं हमारे विशेषज्ञ जल्द ही आपकी मदद करेंगे।